उन्नाव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीघापुर क्षेत्र के रुझेई गांव से बदरका तक विशाल तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता अविचल शुक्ला के नेतृत्व में निकली यात्रा में क्षेत्र के युवाओं ने बाइक पर तिरंगा लेकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों और तिरंगे से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने यात्रा को भव्य बना दिया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।यात्रा के समापन पर भाजपा नेता अविचल शुक्ला ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। युवाओं की भागीदारी देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती है।