भदोही। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता एवं काशी प्रांत के मंत्री तथा स्नातक एवं शिक्षक संघ चुनाव के काशी क्षेत्र के प्रभारी एवं श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक आशीष सिंह बघेल का मंगलवार को अवतरण दिवस रहा। उनके जन्मदिन को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता सहित सामाजिक हस्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें फूल माला पहनाकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वहीं लोगो ने हैप्पी बर्थडे टू यू कहकर केक काटा और उनके लंबी आयु की कामना की। वहीं खूब पटाखे भी छोड़े गए। इस अवसर पर उनके हरियांव स्थित छावनी आवास पर पहुंचक नगर पालिका परिषद भदोही के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार मुन्ना, भा. ज.पा.भदोही, अमजद अहमद खान, मोहम्मद अली सिद्दीकी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश दुबे, छात्रसंघ नेता सुरेंद्र मिश्रा, अमित सिंह लब्बू, सतीश गांधी, अरविंद मौर्य सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित होकर श्री आशीष सिंह बघेल जी को फूल माला पहनाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं लोगो ने नाना प्रकार के व्यंजनों का खूब लुत्फ लिया।