सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर की ओर से दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी कार्यालय में ष्हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा अभियान के सफल संचालन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। कार्यशाला की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने रखी। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ष्हर घर तिरंगाष् अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महानगर के सभी 11 मंडलों, प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचकर हर घर, प्रतिष्ठान और संस्थान पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, राष्ट्रीय एकता और वीर शहीदों के सम्मान का महापर्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इतिहास वही राष्ट्र रचता है जो अपने इतिहास और बलिदानियों का सम्मान करना जानता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को सम्मान देने का कार्य हुआ है।read more:https://pahaltoday.com/allegation-of-performing-surgeries-by-untrained-doctors/उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 13 और 14 अगस्त तक सहारनपुर महानगर का प्रत्येक घर, गली, मोहल्ला और प्रतिष्ठान तिरंगामय दिखाई देना चाहिए। सुरेश राणा ने कहा कि जब कोई भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में तिरंगा लहराते हुए देश का गौरव बढ़ाता है या सीमा पर जवान तिरंगे की शान में डटा रहता है, तब प्रत्येक भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। इसलिए यह अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का उत्सव है। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम के सूत्र में जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यशाला में पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, नूतन शर्मा, शशि वालिया, किशोर शर्मा, सुपनीत सिंह, अमित गर्ग, राजेश जौहरी, बबीता सैनी, विपिन शर्मा, वर्षा चोपड़ा, गोकरण दत्त शर्मा, योगेश कुमार, जय राम गौतम, मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता, संदीप रावत, योग चुग, कंचन धवन, नीलू राणा, सारिका गुप्ता, नीरज ठकराल, मुनेश त्यागी, अमित चैधरी, नीरज माहेश्वरी, ईसम सिंह, दीपक रहेजा, मुकेश गख्खड़, विनोद कुमार, निशांत शर्मा, शिव मंगल, सुलेख चंद, राजू सिंह ओजपुरा, वीरेंद्र उपाध्याय, सुनील पवार, मयंक गर्ग, नरेश रावत, जावेद, मोबिन अहमद, प्रदीप शर्मा, भानु अग्रवाल, मुकेश वर्मा, आशु धीमन, एकांश अग्रवाल, सोनम कश्यप, सुनील गुप्ता, राजीव सैनी, विजय वर्मा, हनी वर्मा, जोगेंद्र लाला, विजेंद्र धीमान, विजय चैहान, स्वराज सैनी सहित महानगर, मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि ष्हर घर तिरंगादृतिरंगा यात्राष् अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाते हुए पूरे महानगर सहारनपुर को तिरंगामय बनाया जाएगा।