पड़री से रॉबर्ट्सगंज के लिए बस सेवा शुरू, ग्रामीणों में खुशी

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के पड़री (बराईडाड़) से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत गुरुवार से रॉबर्ट्सगंज के लिए बस सेवा का शुभारंभ हो गया। गांव से पहली बस सुबह 6ः15 बजे रवाना हुई। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया तथा परिवहन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-and-superintendent-of-police-reviewed-prosecution-and-law-and-order/बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सेवा से रेणुकूट एवं रॉबर्ट्सगंज आने-जाने वाले मजदूरों, विद्यार्थियों, किसानों और अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में नियमित परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी। बस कर्मचारियों के अनुसार बस प्रतिदिन पड़री स्टैंड से सुबह 6ः15 बजे रवाना होकर लगभग 10ः15 बजे रॉबर्ट्सगंज पहुंचेगी। वहीं वापसी में बस रॉबर्ट्सगंज से दोपहर 2ः45 बजे चलेगी। इस मौके पर राजबली, सुभाष गुप्ता, श्याम बिहारी गुरुदेव, विजय लाल, सोनू यादव, संतोष दयाल, राजू प्रसाद, अवधेश, रमेश, रामचंद्र गुप्ता, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *