माहवारी पर चुप्पी तोड़ी, नुक्कड़ नाटक से दूर कीं भ्रांतियां

Share
रेहड़। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कल्लूवाला की छात्राओं ने बुधवार को सेंटर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर लोगों को माहवारी के प्रति जागरूक किया और इसे लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं को छोड़ने का संदेश दिया। नंदिनी, वैशाली, अवनी, जोया, कनिका, वंशिका और अंशिका सहित अन्य छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे छुआछूत या अभिशाप मानना गलत है।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना और सेनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करना जरूरी है। छात्राओं ने माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर बात करने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लेने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा कु. वैशाली को एक दिन की वार्डन बनाया गया। इस दौरान उन्हें वार्डन के दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन क्षमा शर्मा, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रीनू चौहान, लेखाकार पिंकी, कौशल, अंकिता, जॉनी और लता सहित शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *