रेहड़। मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत मिशन शक्ति टीम द्वारा बुधवार को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की मकौनिया बीट में वन गुर्जरों के डेरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट व उत्पीड़न के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने, साइबर अपराधों से बचाव, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से परेशान करने व अश्लील मैसेज भेजने जैसी घटनाओं की शिकायत करने के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिलाओं से निडर होकर शिकायत करने की अपील की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सेनिटरी पैड्स भी वितरित किए गए। इस दौरान उपरीक्षक राघवेंद्र सिंह, आरक्षी विजय तोमर, अजय ठाकुर, मोहम्मद दानिश महिला आरक्षी अनुष्का, निशा आदि मौजूद रहे।