महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के मैत्रेयी महिला छात्रावास में आज डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास की वार्डन प्रोफेसर निवेदिता श्रीवास्तव, सह-वार्डन डॉ. आभा त्रिवेदी तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।आयोजन के दौरान छात्रावास परिसर में पारंपरिक उत्सव का वातावरण रहा। छात्राओं ने डांडिया महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वार्डन एवं सह-वार्डन के साथ छात्राओं की सहभागिता से कार्यक्रम में विशेष उल्लास देखने को मिला।यह आयोजन छात्राओं में सांस्कृतिक जागरूकता, आपसी सद्भाव और सामूहिक उत्सव की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली