नगीना । पश्चिम बंगाल,असम एवं पुडुचेरी में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में प्रांतीय पार्षद उत्तर प्रदेश भाजपा रोहित कुमार रवि एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रांतीय पार्षद रोहित रवि ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है 2027 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पुन:प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी एवं इस बार नगीना की जनता नगीना में कमल का फूल खिलाकर नगीना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाने का कार्य करेगी।read more:https://khabarentertainment.in/called-bjps-victory-a-mandate-said-bsp-will-form-the-government-in-2027/
इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश गौतम,प्रांतीय पार्षद भाजपा रोहित कुमार रवि,सक्रिय सदस्य भाजपा संतोष देवी,अध्यक्ष अंबेडकर स्मारक समिति सुगम चंद, जिला महामंत्री बीजेपी अ स मोर्चा कयूम राईन,पूर्व सभासद तिलकराज,मंडल मंत्री सरदार हरमीत सिंह,मनोहर सिंह,प्रीतम सिंह,दीपक कुमार भाऊ, सत्यदेव सिंह, महिपाल सिंह,विकास कुमार, सनी कुमार,हिमांशु नंदा,अमन कुमार,अमोल कुमार एवं स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।