गाजीपुर जखनियां। भारतीय जनता पार्टी जखनिया मंडल प्रथम के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के चित्र के समक्ष केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नई पहचान हासिल की है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश कभी अपराध और अराजकता के लिए जाना जाता था, आज वहां कानून का राज स्थापित हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने एक संन्यासी होते हुए भी राजधर्म को सर्वोपरि रखा है और जनता की सेवा को अपना मुख्य लक्ष्य बनाया है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना से लेकर उद्योगों को बढ़ावा देने तक मुख्यमंत्री के प्रत्येक निर्णय ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम से योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की। read more:https://pahaltoday.com/on-the-147th-foundation-day-of-the-bjp-workers-lit-lamps-and-paid-tribute-to-great-men/कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत आम का पौधा रोपित किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, पंकज सिंहा, अमित गुप्ता, अमन वर्मा, राजेश जायसवाल, आकाश पांडेय, रामविलास शर्मा, बिट्टू कनौजिया, बिंदु गुप्ता, भानू चौहान, धर्मेंद्र चौरसिया, वरुण पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।