पश्चिम बंगाल में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Share
 पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड बहुमत की जीत पर रायबरेली के विकास खंड डीह क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की।कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने इसे जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया।मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है, जिसका परिणाम आज इस ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगे भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/now-heavy-fines-will-be-imposed-for-carrying-pets-in-trains-without-booking/
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी के साथ बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *