लखनऊः अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में अति आवश्यक बैठक होटल लैक व्यू गार्डेन गोमतीनगर लखनऊ में किया गया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित भोजपुरी महोत्सव 8 अगस्त 2026 को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह लोकनिर्माण विभाग हजरतगंज लखनऊ में होने जा रहा है। इस आयोजन की भव्य और दिव्य हो इसकी रूपरेखा तैयार किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/इस भोजपुरी महोत्सव का उद्घाटन मनोज तिवारी सांसद दिल्ली 8 अगस्त 2026 को शायं 4 बजे करेंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत प्रस्तुत करेंगे। भोजपुरी के सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी, गोपाल राय सहित 100 से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकार एवं फिल्मी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस महोत्सव में मा0 पंकज चौधरी जी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश मा0 ब्रजेश पाठक जी उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मा0 सूर्य प्रताप शाही जी मंत्री कृषी विभाग उत्तर प्रदेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के तरफ से 42 वां होगा । समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व भोजपुरी भाषा, संस्कृति, लोक कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार 42 वर्षों से किया जा रहा हैं।