लखनऊः संस्था की उपाध्यक्ष आभा शुक्ला ने बताया कि आज वास्तुखण्ड गोमतीनगर में दस दिवसीय कजरी गीत की कार्यशाला का शुभारंभ किया गया, जिसमें ” ए” ग्रेड लोकगायिका रंजना मिश्रा जी के निर्देशन में कार्यशाला में सुमिरिनी कजरी से कार्यशाला की शुरुआत की। तत्पश्चात बारामासा कौन हरे मोरी पिरा सजन बिन….सिखाई। उन्होने बताया कि वो अलग अलग प्रकार के कजरी सिखाएगी जो सावन व भादो में गाए जाते हैं।के अवसर गाए जाते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/कार्यशाला में , अल्पना श्रीवास्तव, नीलिमा सिंह,सुनीता निगम, आशा तिवारी,निशा पाठक,रीना सिंह,आभा श्रीवास्तव,सुनीता चौरसिया, सरिता अग्रवाल, वीना सक्सेना,अमिता दिवेदी ,निकिता मिश्रा,प्रीती दिवाकर, सुषमा रस्तोगी,रंजना सिंह, भावना शुक्ला,अरुणा उपाध्याय, सीमा पाण्डेय कुमकुम मिश्रा,अनुराधा गुप्ता,सहित 30 महिलाये आनलाईन व आफलाइन जुङी हैं।जिनमें बङा उत्साह देखा गया जो हमारी संस्कृति व परम्परा के लिए अत्यन्त आवश्यक है।और जो लोग सीखना चाहते है वो संस्था से संपर्क कर सकते है।