बी.पी. मंडल ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को दी दिशा: अयाज

Share

बाराबंकी। समाज के वंचित, पिछड़े एवं हाशिए पर खड़े लोगों के हक-अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने वाले मंडल आयोग के निर्माता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी.पी. मंडल) की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बी.पी. मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/वक्ताओं ने कहा कि बी.पी. मंडल ने अपने संघर्षों और दूरदर्शी सोच के माध्यम से सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। मंडल आयोग की सिफारिशों ने देश के करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोगों को शिक्षा एवं रोजगार में अवसर प्रदान करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव हिमांशु यादव, हुमायूं नईम खान, सुरेश चंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, अजय वर्मा ‘बबलू’, राजेश वर्मा, जसवंत सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, प्रिंस वर्मा, समीम चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बी.पी. मंडल के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय एवं समान अवसर की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *