पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

Share

शक्तिनगर, सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा चलाए जा रहे पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय अभियान के तहत शक्तिनगर में शिक्षा जागरूकता का व्यापक माहौल बना। एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर से निकली भव्य रैली को कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक इकाइयों के अधिकारियों व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।read more:https://khabarentertainment.in/dozens-of-workers-left-the-bjp-and-joined-the-congress-and-a-meeting-at-the-district-headquarters-emphasized-strengthening-the-organization
रैली नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ नारे लगाते हुए उच्च शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। विशेष रूप से दूरस्थ व आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। रैली के उपरांत कुलपति ने परिसर का भ्रमण कर छात्रों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों व पत्रकारों से संवाद किया। इस दौरान शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए तथा रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया। साथ ही क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने की आवश्यकता जताई गई। संवाद कार्यक्रम में छात्रावास, परिवहन तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से छात्राओं के लिए बस सुविधा प्रारंभ की गई है, जबकि विश्वविद्यालय भी अन्य सुविधाओं के विस्तार के प्रयास में लगा है। कुलपति ने एनटीपीसी व नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सहित अन्य संस्थानों से अपील की कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं, ताकि क्षेत्र का समग्र शैक्षणिक विकास सुनिश्चित हो सके। कैंपस में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंप्यूटर प्रयोगशाला स्थापित की गई है तथा शीघ्र ही स्मार्ट कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अंत में कुलपति ने सीमित संसाधनों में कार्य कर रहे शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण ही दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की वास्तविक ताकत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *