सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड मैदान में भव्य पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन, समर्पण और उत्साह का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूर्वाभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ग्रहण कर सूक्ष्म निरीक्षण किया। इसके बाद मार्च पास्ट में रिक्रूट्स ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए शानदार तालमेल प्रस्तुत किया, जो उनके कठोर प्रशिक्षण की झलक रहा। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भविष्य में कर्तव्यनिष्ठ, सतर्क व जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया। आगामी मुख्य समारोह को भव्य और त्रुटिहीन बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।read more:https://khabarentertainment.in/relief-for-traffic-police-in-the-scorching-heat-umbrellas-installed-at-the-clock-tower इसमें परेड मैदान की व्यवस्थाएं, अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन, साफ-सफाई सहित सभी जरूरी तैयारियों को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।