म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला में बुधवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार म्योरपुर निवासी भोला अग्रहरि पुत्र विजय अग्रहरि तथा लाल बाबू पुत्र भजन हलवाई बाइक से रेणुकूट से वापस म्योरपुर जा रहे थे, तभी रनटोला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।read more:https://khabarentertainment.in/woman-raped-in-the-name-of-exorcism-fatehpur-police-arrested-two-accused-within-12-hours/ घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी भोला अग्रहरी की स्थिति नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर भेजा गया। बताया गया कि ट्रामा सेंटर के लिए एंबुलेंस में ले जाते समय घायल भोला अग्रहरि की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल लाल बाबू का इलाज प्राइवेट अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।