बड़हलगंज/गोरखपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के असमप्शन पब्लिक स्कूल, सिधुआपार बड़हलगंज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।read more:https://khabarentertainment.in/akanshu-govil-takes-over-as-deputy-chief-traffic-manager-and-station-director-kanpur/परीक्षा परिणाम में आदित्य राज ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रियांशु गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शुभम कुमार और प्रिया तिवारी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों में अंकु यादव (89%), विशाल यादव (86%) और सोनम जायसवाल (84%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं सफल छात्रों की सूची में अमित कुमार यादव (83%), रितम गुप्ता (79%), शिवम निगम (79%), जाह्नवी पांडेय (77%) और फैजल अंसारी (75%) शामिल हैं। विद्यालय के प्रबंधक भीम सिंह तिवारी ने सभी सफल छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।