पटवनगली में 26 लाख की चोरी, घर के करीबी पर शक—CCTV खंगाल रही पुलिस

Share
नगर के व्यस्त पटवनगली मोहल्ले में गुरुवार रात तंबाकू व्यवसायी बृजेश शर्मा के घर से करीब 26 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार जन्मदिन समारोह में गया हुआ था। घर लौटने पर लॉकर खुला मिला और सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने कपड़ों के नीचे छिपी चाबी निकालकर लॉकर खोला, जिससे किसी करीबी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। अनुमान है कि चोर पहले से घर में छिपा था और बाद में छत के रास्ते फरार हुआ। पड़ोस की छत पर मिले औजार इस आशंका को मजबूत करते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/rural-talent-shines-in-mera-gaon-mera-innovation-children-showcase-their-skills/
सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।इस घटना ने शहर के व्यस्त इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां घंटों चली वारदात की भनक तक किसी को नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *