नई दिल्ली,। इंडियन एमेच्योर बाक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) द्वारा आयोजित प्रो बाक्सिंग लीग (पीबीएल) का भव्य शुभारंभ नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हुआ। खेल, संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और भारतीय परंपरा के अद्भुत समन्वय से सजे इस समारोह ने हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सांसद जगदंबिका पाल, बिहार विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रभारी संजय मयूख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, माडल टाउन के विधायक अशोक गोयल देवराहा, संगीतकार पंडित सोमेश कुमार माथुर (मुंबई) सहित अनेक विशिष्ट अतिथि के हाथों दीप प्रज्वलन से हुई।प्रो बाक्सिंग लीग की चारों फ्रेंचाइज़ी टीमों पंजाब फ़ाइटर्स, मध्य महायोद्धा, आंध्रा वारियर्स एवं ईस्टर्न टाइगर के प्रतिनिधियों ने भी दीप प्रज्ज्वलन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मध्य महायोद्धा के प्रमुख तरुण अग्रवाल तथा पंजाब फाइटर्स के स्वामी एवं उद्योगपति डा विकास गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/सांसद जगदंबिका पाल ने इस प्रकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय बाक्सिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उनका समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह लीग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा भविष्य में भारतीय मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ाएंगे।विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रो बाक्सिंग लीग भारतीय खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि जब इस प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स, जिया हाटस्टार तथा अन्य डिजिटल प्लेटफार्मों पर होगा, तब देशभर के लोग बाक्सिंग की तकनीक और रोमांच से जुड़ सकेंगे तथा इस खेल की लोकप्रियता और बढ़ेगी।बिहार विधान परिषद सदस्य डा संजय मयूख ने कहा कि यह आयोजन जोश, जज़्बे और जुनून के बीच खेल इतिहास का नया अध्याय शुरू करेगा। इस प्रकार के आयोजन से केंद्र सरकार की खेलो इंडिया को बल मिलेगा और देश के युवाओं को अपने प्रदर्शन का अच्छा मौका मिलेगा।इंडियन एमेच्योर बाक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राकेश मिश्र, रिंग कमेटी के चेयरमैन श्री राकेश भारद्वाज, सोमेश कुमार माथुर, वेदप्रकाश टंडन ने कहा कि देश में बाक्सिंग को क्रिकेट की तरह लोकप्रिय बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन पूरी तरह उनकी प्रतिभा, प्रदर्शन और तकनीकी क्षमता के आधार पर किया गया है।