सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Share
बिजनौर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला बिजनौर के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को आवास विकास स्थित काशीराम कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।शिविर का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौधरी तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अवधेश वशिष्ठ (एमबीबीएस, डीएनबी) ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डॉ. मिताली आत्रेय वशिष्ठ, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, पंडित चंद्रकांत आत्रेय हॉस्पिटल, बिजनौर ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/
इस दौरान मरीजों की रक्त जांच, शुगर जांच, नेत्र परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। इस अवसर पर अरुण चौधरी (जिला संयोजक, बजरंग दल), रजत चौधरी (जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख), रोहताश (जिला सेवा प्रमुख), राजन, लक्षेश, दीपक (नगर अध्यक्ष), अमित (उप नगर मंत्री), गौरव (नगर सह मंत्री), निपुण (नगर गोरक्षा प्रमुख), निखिल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *