एआरएसडी और श्री गुरु नानक देव कॉलेज स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 डे-नाइट टूर्नामेंट में जीते

Share

नई दिल्ली। श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज और आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (एआरएसडी)ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की।

ध्रुव कुमार (66, 43 गेंद , 7×4, 4×6) , आरव दहिया (51, 35 गेंद , 5×4, 2×6), मेहुल (8/3), रोहित राय (34 रन व 18/3) और अनंत श्रीवास्तव (2/2) के शानदार प्रदर्शन से श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज (20 ओवर में 6 विकेट पर 229) ने शिवाजी कॉलेज को (15 ओवर में 103 पर आल आउट) को 126 रनों से शिकस्त दी। पराजित टीम के लिए रोहन ने 22 व प्रांजल ने 21 रन बनाए और रोहन व धैर्य मल्होत्रा ने दो- दो विकेट चटकाए। रोहित राय को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया

।एक अन्य मैच में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने शहीद भगत सिंह कॉलेज को 42 रन से पराजित किया।read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज के मैदान पर आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने 20 ओवर में एक विकेट पर 226 रन बनाए। आर्यन कुमार (81, 50 गेंद, 9×4, 2×6) और पारस पांडे (38, 16गेंद, 5×4, 2×6) ने जमकर बल्लेबाजी की। अभय (3/60) और प्रखर गुप्ता (2/30) सफल गेंदबाज रहे।

इसके जवाब में शहीद भगत सिंह कॉलेज की टीम 19.1 ओवर में 184 रन पर आल आउट हो गई।
उसकी तरफ से वरदान सूरी ने 62 और अभिनव मिश्र ने 29 रन बनाए। आर्यन कुमार और पारस पांडे ने तीन-तीन विकेट भी झटके।
आर्यन कुमार को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *