मिंजर मेले की चमक-धमक के बीच झूला संचालकों पर ठगी के आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

Share

, चंबा: अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की रौनक और चहल-पहल के बीच मनोरंजन के नाम पर लोगों की जेब काटने का एक गंभीर मामला सामने आया है। चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर-3 में लगे झूलों के संचालकों पर मेले में आए दर्जनों लोगों से कथित तौर पर हजारों रुपये की ठगी करने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि झूले के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूल ली गई, लेकिन तय शर्तों के मुताबिक सुविधाएं नहीं दी गईं और बार-बार मिन्नतें करने के बावजूद पैसे वापस करने से साफ इनकार कर दिया गया।readmore:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/जब पीड़ितों की शिकायत पर मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और मामला उजागर हुआ, तो हड़कंप मचते ही झूला संचालकों ने आनन-फानन में कुछ लोगों के पैसे लौटा दिए। पीड़ितों का आरोप है कि यदि मीडिया हस्तक्षेप न करती तो उनके पैसे कभी वापस नहीं मिलते। इस घटना के बाद कई आक्रोशित पीड़ितों ने चंबा पुलिस थाने पहुंचकर झूला संचालकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। अब इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं और सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिक गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *