केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Share

गाजियाबाद।  की मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम पट्टी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।ब्लॉक भोजपुर स्थित ग्राम पट्टी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं नेसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर के समक्ष केक काट उनका जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर एक दूसरे को केक खिला कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर मौजूद रहे मुख्य लोगों में ओमवीर प्रधान,दुष्यंत कुमार,मोनू सिंह,राहुल,सुभाष, कृष्णपाल सिंह,संजीव कुमार, दिग्विजय कश्यप,सालीम तोमर, महावीर गुर्जर,विजेंद्र सिंह, फिरोज चौहान,राशिद अली, वाहिद कुरेशी,उत्तम त्यागी बबलू सीकरी,फारूक अली, आदि अनेकों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में अभी से जुट जाए,ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सके।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/प्रदेश सचिन सुरेंद्र त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़ों,दलितों,किसानों,युवाओं व कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव का जन्मदिन मुख्यमंत्री के रूप में मनाया जाए।इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और जनसेवा का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम मैं मौजूद रहने वालों में राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, प्रदेश महासचिव(पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ)गिरीश मथुरिया सैन, प्रदेश सचिव सुरेंद्र त्यागी,जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी पट्टी, बॉबी सैन,मनीष बंसल,कमलेश चौधरी,बल्लू सिकरी,प्रिंस, तरुण जाटव,सुनील द्विवेदी, गुलशन नंदा सैन,विजय सैन, नीटू सैन,मनीष वशिष्ठ,सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *