बहराइच ( पयागपुर तहसील )l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में बहराइच के दो पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सपा जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने दोनों परिवारों का दर्द सुना, उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और कुल ₹4 लाख की आर्थिक सहायता सौंपी जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव ने दूरभाष के माध्यम से समय लेकर पयागपुर के कोटबाजार निवासी स्वर्गीय जगदेव यादव और विशेश्वरगंज के निबिया निवासी स्वर्गीय ननके यादव के परिजनों को अखिलेश यादव से मिलवाया। सपा सुप्रीमो ने दोनों घटनाओं की गंभीरता से जानकारी ली और मानवीय संवेदना प्रकट करते हुए मदद का हाथ बढ़ाया गौरतलब हो कि जगदेव यादव हत्याकांड मामले में 6 माह बीतने के बाद भी आज तक खुलासा नहीं हो सका है और परिवार न्याय के लिए भटक रहा है।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/ अखिलेश यादव ने इस परिवार को ₹3 लाख की आर्थिक सहायता दी इस सहायता से स्वर्गीय जगदेव यादव की पुत्री की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके तथा स्वर्गीय ननके यादव के छोटे भाई की शिक्षा के लिए इस पीड़ित परिवार को ₹1 लाख की सहायता राशि सौंपी गई l सपा सुप्रीमो ने कहा समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी रहेगी। भविष्य में भी इन परिवारों को किसी भी तरह की आवश्यकता होगी, तो पार्टी हरसंभव मदद के लिए तैयार है । मुलाकात के बाद सपा जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ती, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करती है।