श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सकों की उपस्थिति, कुपोषित बच्चों के उपचार, पोषण व्यवस्था एवं देखरेख की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान एनआरसी में कुल 08 बच्चे भर्ती पाये गये। जिलाधिकारी ने भर्ती महिलाओं से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें प्रदान की जा रही सेवाओं आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने भर्ती बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार, दवाइयों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को निर्देश दिया कि बच्चों के पोषण एवं उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि एनआरसी में उपलब्ध बेड के सापेक्ष शत-प्रतिशत मरीजों की भर्ती की जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। जिससे लोग जागरूकत होकर इसका लाभ उठा सकें।read more:https://pahaltoday.com/heavy-storm-and-rain-destroys-pig-farm-killing-six-animals/उन्होंने कहा कि एनआरसी भवन में साफ-सफाई की व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखी जाए तथा बच्चों और उनके अभिभावकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कुपोषित बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनके स्वास्थ्य में सुधार की लगातार समीक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सीएमएस डा. राजपाल सिंह एवं चिकित्सक डा. गोविंद शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।