गाजीपुर। थाना सैदपुर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। रविवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी लेते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और शासन स्तर से मिलने वाली सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना की परिस्थितियों की गंभीरता से जांच कर पारदर्शी कार्रवाई करने को कहा। read more:https://pahaltoday.com/its-your-turn-next/
मुलाकात के दौरान स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की लगातार निगरानी की जाएगी और न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। सड़क हादसे के बाद प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवार को संबल देने का प्रयास किया गया।