उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 50 वर्षीय आरोपी राजेंद्र प्रसाद उर्फ विजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार थाना दही में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में श्रीकांत तिवारी उर्फ टीटू, नितिन कश्यप, अमन सिंह उर्फ अंश सिंह, राजेंद्र प्रसाद उर्फ विजय और सोनू उर्फ अविनाश चंद्र वर्मा आरोपी बनाए गए थे। इनमें चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
शुक्रवार को कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए लखनऊ निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।