शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

Share
शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारी अधिशासी अभियन्ता नल कूप, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई बन्धी प्रखण्ड, परियोजना अधिकारी डूडा को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन जनवरी महीने के पहले शनिवार को किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को  निर्देशित करते हुए कहा कि, शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर  किया जाये। इस दौरान उन्होने कहा कि, भूमि सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से विवादित भूमि वाले स्थलों पर जाकर संयुक्त रूप से मौके की जाॅच कर कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य करें। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित पंजीका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाये गये अधिशासी अभियन्ता नल कूप, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई बन्धी प्रखण्ड, परियोजना अधिकारी डूडा को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ओबरा में 44 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिसमें से मौके पर ही 07 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, बाकी 37 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा श्री प्यारे लाल मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रमाशंकर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। इसी क्रम में तहसील राबर्ट्सगंज में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) श्री आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री आशुतोष दूबे, उप जिलाधिकारी सदर श्री निखिल यादव, तहसीलदार श्री सुनील कुमार आदि ने 92  शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 12 मामलें निस्तारित किये गये  तथा बाकी 80 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल श्री अजय की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल श्री घोरावल श्री अजय, तहसीलदार श्री ज्ञानेन्द्र कुमार, सी0ओ0 घोरावल अमित कुमार आदि ने 57 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये, बाकी 52 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री सुरेश राय, तहसीलदार दुद्धी आदि ने 31 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये, बाकी 29 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *