अनीता त्यागी बनी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से ब्लॉक बुलंदशहर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Share
अनीता त्यागी बनी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से ब्लॉक बुलंदशहर की वरिष्ठ उपाध्यक्ष
 प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा द्वारा किया संगठन का विस्तार
शिक्षक/ शिक्षिकाओं की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने ली शपथ
बुलंदशहर। जनपद में अनेक शिक्षक संगठन शिक्षक हित में आवाज उठाने के लिए कार्य कर रहे परंतु शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सबसे आगे जिसके कारण संगठन के सदस्यों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही शिक्षक शिक्षिकाओं का विश्वास इस संगठन पर बढ़ता जा रहा। क्योंकि यह संगठन शिक्षकों की समस्याओं को समाप्त करने के लिए सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन भी करते तथा अधिकारी और कार्यालय का घिराव भी करते जिसके कारण उनकी मांगों को संबंधित अधिकारी द्वारा पूरा किया जाता। ऐसे में अन्य संगठनों की भांति उत्तर प्रदेश से प्राथमिक शिक्षक संघ ने संगठन का विस्तार किया अनेक शिक्षक शिक्षकों को सदस्यता देकर पदाधिकारी बनाए गए एवं उन्हें फूलमाला पहनकर हार्दिक बधाई देते हुए स्वागत किया।बता दें कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक बुलंदशहर की एक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव  की अध्यक्षता में हुई जिसमें शिक्षक समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करवाने पर विचार हुआ साथ ही ब्लॉक की कार्यकारणी का विस्तार जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशों के अनुपालन में किया गया। जिसमें सर्व सहमति से अनीता त्यागी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष ), सुनीता सोलंकी  (उपाध्यक्ष), सूर्य प्रकाश शर्मा (उपाध्यक्ष), सुबोध शर्मा (उपाध्यक्ष), फारूक अली (उपाध्यक्ष),प्रवीण कुमार वर्मा (उपाध्यक्ष), पूनम मित्तल ( महिला उपाध्यक्ष), गजेन्द्र सिंह (सँयुक्त मंत्री व मीडिया प्रभारी),अनवर सादात( संगठन मंत्री),अमित शर्मा (संगठन मंत्री),अरविन्द कुमार (संगठन मंत्री),वंदना सिंह (संगठन मंत्री),चंचल चौधरी महिला (संगठन मंत्री),पिंकी वर्मा (प्रचार मंत्री), नीरज चौहान( प्रचार मंत्री), अजित सिंह (प्रचार मंत्री),भुवनेश कुमार (प्रचार मंत्री),गीता ( प्रचार मंत्री), हेमलता ( प्रचार मंत्री ), सरिता रानी (एकाउंटेंट),मीनाक्षी गुप्ता (ऑडिटर) तथा अंजू गोस्वामी – पोंडरी,सलमा रुकसार – दरियापुर,राकेश कुमार – हरतोली,दीपक गुप्ता – बसेंदुआ,गीता रानी -अकबरपुर,प्रवेश कुमार -उटरावली ,कपिल कुमार -हात्माबाद, सुरेंद्र सिंह -मिर्जापुर,गिरीश कुमार -बहलीमपुरा,खाबर हमीद -इमलिया को न्याय पंचायत पर पदाधिकारी नियुक्त किया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा , ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्भय नन्द शर्मा , ज़िला मंत्री अरुण राठी, ज़िला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर, ब्लॉक के अधिकतर शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। जिसमें पंकज कुमार गुप्ता ( अध्यक्ष),देवेन्द्र सिंह ( मंत्री ) सुनील कुमार सैनी (कोषाध्यक्ष ) उ0 प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ सबद्ध अखिल प्राथनिक शिक्षक संघ, ब्लॉक बुलंदशहर। का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *