जिले के तानाशाह अधिकारी कर रहे हैं जनता का शोषण: डीएम सिंह गहरवार

Share
जिले के तानाशाह अधिकारी कर रहे हैं जनता का शोषण: डीएम सिंह गहरवार
जनता दर्शन में आएं फरियादियों को उन्होंने सुना और सहयोग का दिया आश्वासन
भदोही। नगर के पिपरी स्थित अपने आवास पर जनपद के चर्चित और क्रांतिकारी युवा नेता डीएम सिंह गहरवार ने प्रत्येक दिन की भांति रविवार को भी जनता दर्शन किया। जहां दूर दराज से आए जन मानस की समस्या को सुनकर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से संपर्क साधा।किंतु बहुत से अधिकारी सहित कर्मचारी फोन नही उठाए।
इस अवसर पर श्री गहरवार भड़क गए और मंडलायुक्त को सूचित किया। डीएम सिंह गहरवार ने कहा की जनपद के आला अधिकारी सभी तानाशाही स्थापित कर दिए है। जनता पूरी तरह त्रस्त है जनता अपनी समस्या लेकर जिले में दर दर की ठोकर खा रही है। तहसील व थाना दिवस में मात्र आडंबर हो रहा है। जहां पर फरियादियों से प्रार्थना पत्र तो ले लिए जाते हैं। लेकिन उसका समाधान नहीं किया जाता है। पुलिस व राजस्व विभाग दोनों मिलकर बाद में उसका समाधान होना दिखा देते हैं। उन्होंने कहा अब तो जनता का तहसील व थाना दिवस से विश्वास ही उठता जा रहा है। यह अपने प्रासंगिकता को भी खोता जा रहा। डीएम सिंह गहरवार ने कहा कि जिला प्रशासन को इसके लिए बहुत जल्द ही एक बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि इतनी बड़ी तानाशाही करना लोकतंत्र की जन स्वतंत्रता पर अंकुश है। जनता दर्शन में अधिकतर मामले भूमि संबंधित रहा। जो इंसाफ न मिलने के कारण वहां पर आएं थे। अगर अधिकारी व कर्मचारी उनको इंसाफ दिला देते तो शायद वह भटकने को विवश न होते।
इस मौके पर दर्जनों फरियादी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *