दिल्ली में 16.5 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान, अभी और आएगी कमी; इस सप्ताह से दिखेगा बड़ा बदला

Share

दिल्ली में 16.5 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान, अभी और आएगी कमी; इस सप्ताह से दिखेगा बड़ा बदला

दिल्ली-एनसीआर
मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब उसके बाद की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। आसमान में बादल नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान 34-35 के बीच बना हुआ है। मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिन के समय आसमान साफ और धूप खिल रही है, लेकिन सुबह शाम ठंडक का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अब न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने और पश्चिम विक्षोभ आने के बाद दिल्ली में सर्दी दस्तक दे देगी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक थोड़ी सर्दी होने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार के बाद मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कुछ इलाकों में तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से नीचे रहा। रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 16.5, लोदी रोड में 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर में 18.2 डिग्री और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 18.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब उसके बाद की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। आसमान में बादल नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान 34-35 के बीच बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। अभी एक सप्ताह तक मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान यूं ही घटता बढ़ता-सा रहेगा। जहां तक सर्दी के आने की बात है तो पहाड़ों में बर्फबारी होने और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने पर ही ठंड दस्तक दे देगी। अभी यह कहना जल्दी होगा कि कब तक सर्दी का आगमन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *