सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, फोटो शेयर कर कहा शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं

Share

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, फोटो शेयर कर कहा शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं

दिल्ली-एनसीआर
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा अब हमेशा के लिए एक-दूजे को हो गए हैं। दोनों धूमधाम से कल यानी 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की हो गई हैं। 24 सितंबर को राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेकर परिणीति चोपड़ा अब मिस से मिसेज बन गई हैं। परिणीति और राघव ने उदयपुर के द लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई है। सीएम अरविंद केजरीवाल परिणीति और राघव चड्ढा की ड्रीम शादी में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने परिणीति और राघव की फोटो शेयर कर न्यूली मैरिड कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं। तस्वीरें आईं सामने अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी। तमाम तैयारियों के बाद आखिरकार दोनों की शादी की सभी रस्में आनंद पूर्वक संपन्न हो गई। ऐसे में फैंस इस क्यूट कपल की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे। शादी के बाद अब इस क्यूट कपल की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। शादी में शामिल हुए कई बड़े चेहरे अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी के गवाह कई बड़े चेहरे बने। इनमें कई फिल्मी सितारे, कई क्रिकेटर और राजनीति जगत की हस्तियों शामिल हुईं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी में शामिल हुए। यह बिग फैट पंजाबी वेडिंग को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई। बॉलीवुड के पावर कपल बन गए परिणीति ने अपनी बहन से इतर एक पॉलीटीशियन को अपना हमसफर चुना है। ऐसा भी नहीं है कि ऐसा करने वाली सिर्फ परिणीति ही हैं। उनसे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने पॉलिटीशियान को अपना जीवन साथी बनाया है। परिणीति अब राघव चड्ढा के साथ अपना घर बसा चुकी हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के पावर कपल बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *