विकसित भारत संकल्प यात्रा के है चार अमृत स्तम्भ: दीनानाथ भास्कर

Share
विकसित भारत संकल्प यात्रा के है चार अमृत स्तम्भ: दीनानाथ भास्कर
भदोही। भारत को 2047 के पूर्व विकसित राष्ट्र बनाने के दूरदर्शी विजन के क्रम में मोदी की गारंटी गाड़ी अर्थात विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं व सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है जो अब तक वंचित व छूट गए थे। मंगलवार को पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने के बाद ग्रामीणों द्वारा उस पर पुष्प वर्षा की गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डीघ में दिलीप कुमार के नेतृत्व में खरगपुर में विधायक दीनानाथ भास्कर के नेतृत्व में विकास खंड भदोही के ग्राम पंचायत रमईपुर व लठिया मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी ज्ञानपुर सोबरी व जियानपुर, खंड विकास अधिकारी औराई नवीन गुप्ता के नेतृत्व में बनवारीपुर व उमरहा, खंड विकास अधिकारी सुरियावा सुधाकर दुबे के नेतृत्व में ग्राम पंचायत बरमोहनी मे व बदलापुर ग्राम पंचायत मे जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी की अध्यक्षता मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया l विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में एलइडी वैन से लाइव प्रसारण हुआ l जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख व ग्रामीणों द्वारा वैन पर पुष्प वर्षा करते हुए विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही ग्रामीण संवाद यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियों संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियों का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया।  विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के चार अमृत स्तम्भ है। भारत की नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार भारत है। योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी द्वारा छूटे लोगों का रजिस्ट्रेशन कराकर उनको योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *