62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा अंतर्गत सीमा चौकी ककरदरी की स्पेशल पेट्रोलिंग के दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 640/05 के नजदीक एसएसबी जवानों द्वारा नेपाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध महिला को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सोनिया भाटी (23), पिता देशराज भाटी, निवासी ग्राम साकीपुर, जिला ग्रेटर नोएडा (उप्र) बताया। महिला ने बताया कि लगभग 04 माह पूर्व उसकी मौसी के गाँव में रहने वाली भाभी के भाई ने उसे शादी का झांसा देकर थाना मल्हीपुर क्षेत्र में लाकर बंधक बना लिया तथा उसका शोषण किया। कुछ समय बाद उस व्यक्ति ने उसे किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया। जिसने भी उसके साथ शोषण किया। इसके उपरांत लगभग 01 माह पूर्व उसे नेपाल के मटेहिया गाँव में बेच दिया गया। जहाँ उसके साथ लगातार मारपीट एवं शोषण किया गया। महिला ने बताया कि 10 मई को मौका पाकर वह उनके चंगुल से भाग निकलने में सफल रही।read more:https://pahaltoday.com/government-schools-remain-locked-childrens-future-in- कंपनी कमांडर अमित शर्मा, सहायक कमांडेंट द्वारा महिला के घर का मोबाइल नंबर लेकर उसके भाई अरुण से संपर्क किया गया। बातचीत के दौरान उसके भाई ने बताया कि उसकी बहन पिछले लगभग 04 माह से लापता थी तथा उसकी गुमशुदगी की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दर्ज कराई गई थी। पूछताछ के उपरांत मामला मानव तस्करी से संबंधित पाए जाने पर युवती को एनजीओ देहात इंडिया एवं एएचटी पुलिस भिनगा की उपस्थिति में आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु थाना मल्हीपुर को सुपुर्द कर दिया गया।