बड़हलगंज क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक धर्मेंद्र मौर्य की मृत्यु हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए धर्मेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना बीती शाम करीब 6:30 बजे की है। चकमहेशपुर निवासी धर्मेंद्र मौर्य अपनी मोटरसाइकिल से बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम खजुरी स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। आरोप है कि वभनवली गांव के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे धर्मेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया गया।read more:
राहगीरों की सूचना पर उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज पहुंचाया गया।read more:
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन धर्मेंद्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अगले दिन, पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव अंतिम संस्कार कर दिया।मृतक धर्मेंद्र मौर्य हैदराबाद में नौकरी करते थे और कुछ दिनों पहले ही अपने घर आए थे। वह अपने पीछे पत्नी ममता देवी और एक पांच वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं। धर्मेंद्र की पत्नी ममता देवी ने 7 जून को देर रात कोतवाली बड़हलगंज पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।