एकलव्यम् फ़ाउंडेशन की हरियाणा इकाई के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया

Share

एकलव्यम् फ़ाउंडेशन की हरियाणा इकाई के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

सतबीर शर्मा। पहल टुडे। दस मार्च को एकलव्यम् फ़ाउंडेशन की हरियाणा इकाई के तत्वावधान तथा संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ कवि राजपाल यादव के आयोजन संयोजन में गुरुग्राम के सेक्टर 45 स्थित दी एस्टर्स स्कूल में साहित्य पुरोधा (प्रो.)डॉ सारस्वत मोहन मनीषी की अध्यक्षता और प्रसिद्ध कवयित्री डॉ पूजा सिंह गंगानिया के मुख्य आतिथ्य में भव्य महिला सम्मान सह अखिल भारतीय काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।।जिसमें नॉयडा की डॉ पूजा सिंह गंगानिया को रानी लक्ष्मीबाई एकलव्यम् शक्ति सम्मान, नॉयडा से ही समाज सेवी शिल्पी चौहान को रानी दुर्गावती एकलव्यम् शक्ति सम्मान,हिसार से नामचीन कवयित्री लेखिका राज बाला राज को सरोजिनी नायडू एकलव्य शक्ति सम्मान प्रसिद्ध शिक्षाविद सीसीए स्कूल गुरुग्राम की फ़ाउंडेशन प्रिंसिपल निर्मला यादव को सुषमा स्वराज शक्ति सम्मान अधिवक्ता व सोशल एक्टिविस्ट अलका दलाल गुरुग्राम को कल्पना चावला शक्ति सम्मान तथा देश की नामचीन ग़ज़लकार उद्घोषिका पानीपत की सोनिया अक्स सोनम को महादेवी वर्मा एकलव्य शक्ति सम्मान से नवाज़ा गया।समारोह में  बतौर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के उच्च अधिकारी ज़िला जज नामचीन शायर मंजर गोरखपुरी के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कला संस्कृति विजेता श्रीवास्तव हरियाणा इकाई की अध्यक्ष लोकेश चौधरी सरंक्षक डॉ प्रीता पवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सोलंकी उपाध्यक्ष द्वय रश्मि ममगई विमल फ़रीदाबादी महासचिव रेणु मिश्रा राजस्थान प्रभारी सोहनलाल शर्मा प्रेम विद्यालय प्राचार्य उर्मिल यादव नामचीन स्थानीय साहित्यकार घमंडीलाल अग्रवाल मदन साहनी त्रिलोक कौशिक दीपशिखा श्रीवास्तव राजेश्वर वशिष्ठ नरेंद्र गौड़ डॉ बिमलेंदु सागर डॉ पराग शर्मा डॉ प्रवीण शर्मा पंकज जौहरी रजनी शर्मा संयोगिता यादव बबीता नागर छावड़ी सुनील यादव बनवारी लाल सिंगला दिल्ली से अंजू क्वात्रा उमंग सरीन मीनाक्षी भसीन सुनीला नारंग उषा रानी प्रीति शर्मा गाजियाबाद से पूनम सागर भूपेन्द्र राघव बुलन्दशहर से संगीता अहलावत सहित लगभग पचास कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी।आयोजक वरिष्ठ कवि राजपाल यादव ने बताया कि संस्था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष विशिष्ट उपलब्धियों के लिए पाँच महिलाओं को सम्मानित करेगी।कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ सारस्वत मोहन मनीषी की ओजमय प्रस्तुतियों पर पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया।अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने एकलव्यम् फ़ाउंडेशन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे साहित्य संगम की अद्भुत धुरी करार दिया।कार्यक्रम का संचालन संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनिया अक्स सोनम और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *