“एक पौधा, एक संकल्प” के तहत हरियांव स्थित बघेल छावनी में चला वृहद अभियान

Share
भदोही। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प के साथ गणेश ट्री फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान के क्रम में शनिवार को बघेल छावनी, हरियाव में दर्जनों पौधे लगाए गए। जहां छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे रोपित कर  पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर भाजपा के काशी प्रांत मंत्री एवं श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक आशीष सिंह बघेल ने गणेश ट्री फाउंडेशन के इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा अवश्य लगाना चाहिए। सिर्फ पौधे ही न लगाएं, बल्कि उन पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल भी करें। ताकि वह पौधे एक दिन वट वृक्ष बन सके। वरिष्ठ पत्रकार हरीश सिंह ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए ऐसे जनजागरूकता अभियान लगातार चलने चाहिए। युवा वर्ग को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे और सभी को शुद्ध हवा मिल सके। गणेश ट्री फाउंडेशन के गणेश दुबे ने बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य पूरे जनपद में सप्ताहिक रूप से वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर केके श्रीवास्तव, ऋषभ देव सिंह, अंकित दुबे, कार्तिक राय, निहाल मिश्र, धीरेन्द्र बिंद, विपिन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *