गाजीपुर । उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने जिले भर में सक्रियता बढ़ाते हुए सुरक्षा और जागरूकता पर विशेष जोर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/police-rescued-10-pilgrims-who-had-strayed-into-the-vijaygarh-fort-forest/इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर लोगों को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं, अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध एवं शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।पुलिस प्रशासन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि महिलाओं के प्रति अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो।