उन्नाव। राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश के साथ इस वर्ष भी उन्नाव में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में 151 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ सैकड़ों भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर संयोजक एवं नर सेवा नारायण सेवा समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने जानकारी दी।विमल द्विवेदी ने बताया कि विशाल तिरंगा यात्रा गांधीनगर तिराहे से सुबह 10 बजे शुरू होगी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबूगंज स्थित लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/यात्रा का प्रमुख आकर्षण 151 मीटर लंबा तिरंगा होगा, जिसे सैकड़ों लोग अपने हाथों में थामकर आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और विभिन्न स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार यह यात्रा अखंड भारत दिवस की स्मृति और राष्ट्र की एकता-अखंडता के संदेश को समर्पित होगी। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और देशप्रेमी शामिल होंगे।यात्रा संयोजक विमल द्विवेदी ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं प्रेम का परिचय देने की अपील की है।