बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी एवं बड़ागांव स्थित रामजीत बाबा के स्थान पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ग्रामीण बड़े-बड़े बांसों में झंडे लेकर जुलूस के रूप में बाबा के स्थान पर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। थानाप्रभारी मनियर अजय कुमारत्रिपाठी दलबल के साथ चक्रमण करते देखे गए। सावन मास के शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथि को हरवर्ष ये मेले लगते हैंद्धालुओं ने रामजीत बाबा के स्थान पर दूध, लावा, रोट सहित विभिन्न पूजन सामग्री चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/मेले को लेकर पूरे दिन दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। ग्रामीणों में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।ग्रामीणों के अनुसार रामजीत बाबा के इन स्थानों की काफी पुरानी मान्यता है। लोगों का विश्वास है कि यदि किसी व्यक्ति को विषैले सर्प के काटने के बाद रामजीत बाबा के स्थान पर लाया जाता है तो बाबा की कृपा से उसका विष उतर जाता है। हालांकि यह ग्रामीणों की आस्था और मान्यता है।बताया जाता है कि बड़ागांव स्थित रामजीत बाबा के स्थान की स्थापना मुड़ियारी स्थित रामजीत बाबा के स्थान से मिट्टी लाकर की गई थी। इसी परंपरा और आस्था के चलते हर वर्ष यहां मेले का आयोजन होता है।