वाराणसी दवा लेने जा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में मऊ जनपद निवासी वृद्ध किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर दूर नसीरपुर गांव के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जनपद निवासी कौशल चौहान (लगभग 60-65 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सतिराम चौहान, पिछले कुछ समय से पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह दवा लेने के लिए ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान नसीरपुर के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।read more:https://pahaltoday.com/a-boat-capsized-in-the-ganges-river-due-to-a-strong-storm-killing-two-and-leaving-five-missing/हालांकि यह हादसा किस समय हुआ और किस ट्रेन से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। साथ ही यह भी जांच का विषय बना हुआ है कि आखिर किन परिस्थितियों में वह ट्रेन की चपेट में आए। घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें मिले पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त कौशल चौहान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *