हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.03. 2026 में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण से सम्बन्धित समस्त विभागों की एक बैठक श्री रवीन्द्र सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात की अध्यक्षता में प्री ट्रालय बैठक का आयोजन किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात महोदय द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों को पूर्व लोक अदालत में निस्तारित वादों की अपेक्षा अधिक वादों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा प्रतिभाग किया गया व प्रस्तावित वादों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया ।इस दौरान नूपुर श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात, राजेश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात, डा० आदित्य सचान, डिप्टी सी०एम०ओ० एवं अन्य विभागध्यक्ष उपस्थित रहे।