समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

Share
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन
प्रयागराज।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी युवजन सभा यमुनापार प्रयागराज के समस्त पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर उनका जन्मदिन मनाया जिला अध्यक्ष नितेश तिवारी ने वृक्षारोपण कर कहा की अखिलेश यादव पर्यावरण संरक्षण के लिए बतौर मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण कार्य किए अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में नदियों के पुनर्जीवन और उनकी निर्मलता को बनाए रखने के लिए कई नीतिगत निर्णय लिए जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला।उन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए काम किया।जिससे पर्यावरण में सुधार हो सके।अखिलेश यादव को उनके पर्यावरण और जल संरक्षण प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी युवजन सभा यमुनापार के समस्त पदाधिकारियों ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर अखिलेश यादव के दीर्घायु की प्रार्थना करें।इस दौरान मुख्य रूप से मैनुद्दीन अंसारी पप्पू पासी रत्नेश यादव बंटी ओम नारायण विश्वकर्मा अनुज पांडेय अमन कुमार ज्वाला यादव लव सोनकर लाल साहब यादव मुकेश कुशवाहा शिवमंगल सिंह अरुण यादव राकेश सोनकर आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *