पंजीकृत हास्पिटलों के मानकों की सीबीआई जांच कराने की मांग

Share

सोनभद्र। सोनांचल में संचालित तमाम पंजीकृत प्राइवेट अस्पतालोें के मानकों की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग अब मुखर होने लगी है। प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलीजी सेंटरों एवं क्लीनिकों के मानकों की सीबीआई जांच से मनरेगा घोटाला की तरह ही एक बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है और इसमें संलिप्त स्वास्थ्य विभाग के कई जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई की गांज गिर सकती है।लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मानकविहीन भवन में संचालित किए जा रहे तमाम अस्पतालों का मनमानी तौर पर रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के सहारे तमाम असरदार लोग नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट अस्पताल, पैथोलीजी सेंटर व क्लीनिकों का बेखौफ संचालन कर रहे हैं। इन अस्पतालों में मौजूद सुविधाओं का यदि शासन स्तर पर औचक जांच करा दी जाए तो तमाम हास्पिटलों में न तो योग्य चिकित्सक मौजूद मिलेंगे और न ही स्वास्थ्य कर्मी। यहीं कारण है कि तमाम प्राइवेट अस्पतालों में आएदिन कथित गलत उपचार से मरीजों की आएदिन मौत हो रही है। बतादें कि सोनभद्र जिले में तमाम रजिस्टर्ड हास्पिटल ऐसे भवन में चल रहे हैं, जहां मरीजों के आने-जाने के लिए मुख्य रूप से एक ही गेट है। ऐसे में यदि भगवान न करें, कभी उक्त हास्पिटल भवन में आगजनी की घटना हो जाए तो वहां भर्ती मरीजों को अपनी जान तक गवांनी पड़ सकती है। इसके अलावा तमाम हास्पिटलों के पास पार्किंग सुबिधा भी नहीं है। तमाम हास्पिटलों में अप्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों को कम वेतन पर रखा गया है, जो मरीजों का दवा-ईलाज करते हैं। उधर लगाए जा रहे आरोपों के बावत नोडल अधिकारी डा. गुलाब शंकर यादव के सेलफोन पर काल कर उनका पक्ष जानने का प्र्रयास किया गया, लेकिन शायद उन्होंने काल रीसिव करना जरूरी नहीं समझा। लिहाजा उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
सत्ता पक्ष के पूर्व जिलाध्यक्ष का जिम्मेदार अधिकारी पर संरक्षण देने का आरोप
जिले में मानकविहीन संचालित तमाम प्राइवेट हास्पिटल, पैथोलाजी सेंटर व क्लीनिकों के सवाल पर सत्ता पक्ष के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। श्री तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ व नोडल अधिकारी डा. गुलाब शंकर यादव पर जनपद में नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे तमाम प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलाजी सेंटरों व क्लीनिकों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कागजों में रजिस्टर्ड तमाम प्राइवेट अस्पतालों, पैथोलाजी सेंटरों व क्लीनिकों के मानकों की यदि सीबीआई जांच करा दी जाए तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का चेहरा बेनकाब हो जाएगा और तमाम हास्पिटल, पैथोलाजी सेंटर व क्लीनिकों का शटर हमेशा के लिए गिर सकता है। श्री तिवारी ने कहा कि शीघ्र ही वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इसकी शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *