वाराणसी परिक्षेत्र में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 70 निरीक्षकों के तबादले; गाजीपुर से 25 गए, 21 नए निरीक्षक आए

Share
गाजीपुर। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत 70 निरीक्षकों का एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया है। 18 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के निरीक्षकों को एक-दूसरे के जिलों में भेजा गया है। इस फेरबदल में गाजीपुर जिले से 25 निरीक्षकों का स्थानांतरण हुआ है, जबकि दूसरे जिलों से कुल 21 निरीक्षक गाजीपुर आएंगे।
जौनपुर से गाजीपुर आएंगे 15 निरीक्षक
जौनपुर से गाजीपुर स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों में शेष कुमार शुक्ला, दिनेश कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार पांडेय, अमित कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार यादव, सैय्यद हुसैन मुन्तजर, प्रमोद कुमार यादव, जयप्रकाश यादव, महमूद आलम अंसारी, नान्हू यादव, दिनेश कुमार, पर्व कुमार सिंह और दिग्विजय सिंह शामिल हैं।
गाजीपुर से जौनपुर जाएंगे 11 निरीक्षक
गाजीपुर से जौनपुर स्थानांतरित होने वालों में राजेश कुमार, मोहम्मद रहमतुल्लाह खां, पवन कुमार उपाध्याय, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव, मोहम्मद सरवर, तारावती यादव, पन्नेलाल यादव, वीरेंद्र कुमार, शीतल चंद और रमेश कुमार यादव के नाम शामिल हैं।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
गाजीपुर से चंदौली जाएंगे 14 निरीक्षक
गाजीपुर से चंदौली स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों में अशोक कुमार मिश्र, संतोष कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, विनोद कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, यशवंत सिंह यादव, रामसजन, वीरेंद्र प्रताप, बालेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार मिश्र, प्रताप नारायण और रामसजन यादव शामिल हैं।
चंदौली से गाजीपुर आएंगे छह निरीक्षक
चंदौली से गाजीपुर आने वाले निरीक्षकों में अनिल कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार यादव, गगन राज सिंह, सत्यप्रकाश यादव, दिलीप कुमार और संजय कुमार सिंह शामिल हैं।
चंदौली से जौनपुर जाएंगे चार निरीक्षक
चंदौली से जौनपुर स्थानांतरित होने वालों में जयबहादुर यादव, मुकेश कुमार तिवारी, रमेश यादव और दीनदयाल पांडेय शामिल हैं।
जौनपुर से चंदौली जाएंगे 20 निरीक्षक
जौनपुर से चंदौली स्थानांतरित होने वाले निरीक्षकों में संतोष कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, सतीश कुमार सिंह, हरिनाथ प्रसाद भारती, दीपेंद्र सिंह, विनीत राय, अनिता सिंह, अमित कुमार सिंह, घनानंद त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार यादव, विनोद कुमार मिश्रा, प्रशांत पांडेय, द्वारिका नाथ यादव, विजय शंकर यादव, मनोज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, संजय कुमार यादव और अरुण कुमार शामिल हैं।इस स्थानांतरण प्रक्रिया के बाद गाजीपुर पुलिस विभाग में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जिले से 25 निरीक्षक दूसरे जिलों में जाएंगे, जबकि जौनपुर और चंदौली से कुल 21 निरीक्षक गाजीपुर में अपनी नई तैनाती संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *