वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान को भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने किया नमन

Share

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर वीरांगना ऊदा देवी पासी के अदम्य साहस, वीरता एवं देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने की, जबकि नेतृत्व काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका संघर्ष, त्याग और देशभक्ति आज भी समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणाश्रोत है। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी के ऐतिहासिक योगदान और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा उनके संघर्ष और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक मौर्य, जिला मंत्री अनिल सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्य, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मीनू चैबे, जिला मंत्री मनोज पासवान, प्रकाश कनौजिया, रुपेश कुमार सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *