पं. विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना बाल दिवस

Share

सोनभद्र। पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को पं. विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी एवं प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं बाल मेले सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कुछ विद्यार्थियों ने आकर्षक ढंग से विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाईं, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने ग्राहक बनकर खरीदारी की। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को व्यावहारिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों का अनुभव मिला। पूरे आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने कहा कि देश के महान राष्ट्रनायक पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखित पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया का अध्ययन सभी को करना चाहिए। इससे भारत के इतिहास, संस्कृति और विरासत की जानकारी मिलने के साथ ही नई सीख भी प्राप्त होगी। वहीं प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावसायिक एवं व्यवहारिक शिक्षा देना भी अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चे अपने कर्तव्यों और दायित्वों को समझने के साथ ही भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे। कार्यक्रम में श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव, सगीर खान, शशि पटेल, चंद्रभान देव, मनीष दूबे, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा पाण्डेय, श्वेता सिंह, पूजा भारती, पायल सोनी, नेहा पाण्डेय, वैष्णवी एवं श्रेया पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *