ग्रामोदय लॉ कॉलेज में लगा विधिक शिविर, दी गई कानूनी जानकारियां

Share
अशोक शर्मा बिलारी तहसील क्षेत्र के अमरपुर काशी गांव स्थित ग्रामोदय लॉ कॉलेज में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ तहसीलदार राजकुमार , अजय वीर सिंह डीसीएलडी मुरादाबाद, आफाक हुसैन एडवोकेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष, बलराम शर्मा प्रबंधक, एवं लोकेश कठेरिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजकुमार तहसीलदार बिलारी ने निशुल्क कानूनी सहायता शिविर के बारे में जानकारी दी साथ ही 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्व जनगणना के संबंध में भी विस्तार से बताया । महिला कल्याण विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरादाबाद की ओर से तनीषा दिवाकर ने महिला हेल्पलाइन, महिला अधिकार, बाल विवाह रोकने एवं कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। डॉ अजय वीर सिंह एडवोकेट ने विधिक सेवा अधिनियम एवं निशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया।आफाक हुसैन एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन बिलारी ने कहा किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को यदि न्याय नहीं मिल रहा है तो व्यक्तिगत संपर्क कर सकता है। इसके अलावा अवधेश शर्मा, लोकेश कठेरिया ,रिंकी, नीतू सक्सेना, अदनान हुसैन ,आरती, विनोद कुमार ,आमिर खान, आदि ने विचार रखें। कार्यक्रम में विनोद कुमार यादव, डॉ प्रमोद कुमार गंगवार, डॉक्टर गोपाल ,विक्की चौधरी, रवीना सिंह, आशीष जादौन, डॉ मनोज प्रताप , डॉक्टर वीरेंद्र शाक्य, डॉक्टर वैभव राघव, डॉक्टर जितेंद्र नाथ मिश्रा, एवं स्टाफ ने सहयोग किया। बलराम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और संचालन नीतू सक्सेना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *