मूल तैनाती स्थल के बजाए सीएमओ आवास पर दे रहे सेवा

Share

सोनभद्र। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की भांति स्वास्थ्य विभाग में भी दलाली प्रथा हाबी है। फर्क सिर्फ इतना है कि एआरटीओ कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों का दबदबा है और स्वास्थ्य विभाग में कार्यालय के ही कुछ चर्चित कर्मी वर्षो से अपनी पैठ बनाए बैठे हैं। स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो यहां पी.के. के साथ ही एक आउटसोर्सिंग कर्मी का नाम इन दिनों खूब चर्चा में है। आरोप है कि पी.के. और आउटसोर्सिंग कर्मी के इशारे पर स्वास्थ्य विभाग की अधिकांश फाइलें आगे बढ़ती है। सीएमओ भी इन दिनों कर्मियों के खास बताए जा रहे हैं।भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि मलेरिया निरीक्षक के पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पी.के. पिछले करीब 18 वर्षो से सोनभद्र में कार्यरत है। आरोप है कि सीएमओ के खास होने के नाते मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह अपने मूल तैनाती स्थल के बजाए सीएमओ आवास पर अपनी सेवा निरंतर देते चले आ रहे हैं। सबूत के तौर पर सीएमओ आवास परिसर में लगे सीसीटीबी कैमरों का फूटेज देखा जा सकता है। इनके पास आय से अधिक चल व अचल संपति होने का भी दावा किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette वर्ष 2023 में तत्कालीन जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने इनपर नियम विरूद्ध व पदीय दायित्वों के इतर कार्य करने का जिक्र करते हुए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश शासन को पत्राचार किए थे। इसके अलावा मिर्जापुर छानवे के तत्कालीन विधायक स्व. राहुल प्रकाश भी वर्ष 2021 में इनके खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्राचार कर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि तत्कालीन डीएम द्वारा किए गए पत्राचार का भी मलेरिया निरीक्षक की ऊंची पहुंच के आगे कोई फर्क नहीं पड़ा। सूत्रों ने बताया कि पी.के सिंह की तरह ही एक आउटसोर्सिंग कर्मी का भी नाम इन दिनों खूब चर्चा में है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के हुक्मरानों की कृपा से नगवां सीएससी में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी इन दिनों सीएमओ आवास में अपनी सेवा दे रहा हैं। सूत्रों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग किया है। उधर लगाए जा रहे आरोपों के बावत मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। लिहाजा सीएमओ का पक्ष नहीं लिया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *