बहराइच ( कैसरगंज )। कोतवाली कैसरगंज क्षेत्र के कड़सर-बिटौरा गांव में पटाखा दागने के दौरान एक ग्रामीण के फूस के मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया और मकान धू-धू कर जलने लगा। इस हादसे में धीरज नाम के ग्रामीण का आशियाना जलकर राख हो गया।आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक मकान और उसमें रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने से ग्रामीण को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।